गर्मी के चपेट में हरियाणा- पंजाब, लू के वजह से लोगो का घर से बाहर निकलना मुश्किल.भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी।
बढ़ते तापमान में गर्मी का सितम तेजी से बढ़ रहा है, आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार भारत के कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी कर दिया है.जिसमे पंजाब,हरियाणा ,दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्य शामिल है । लू के वजह से लोगो का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। फिलहाल लोगों को लू से राहत मिलना मुश्किल है। पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली और राजस्थान में कुछ दिनों में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है.

पंजाब में भी भीषण गर्मी का लोगों परेशान है, वहीं 27 अप्रैल को लुधियाना में अधिकतम तापमान 46°C और न्यूनतम 21°C दर्ज किया गया. तापमान और भी ज्यादा बढ़ सकता है, वहीं कुछ दिनों के बाद तेज हवाएं और बादल छाए रहने की आशंका है.लेकिन तापमान में गिरावट की संभावना नहीं है।
वहीं हरियाणा के मौसम में कुछ खास गिरावट की संभावना नहीं है, जबकि 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम 25°C रहा। 28 अप्रैल को तापमान 43°C तक पहुंचने की संभावना है , 29 अप्रैल को 42°C 30 अप्रैल को 41°C तक गिरने की संभावना है। अगले कुछ दिलों में बादल और सूरज की स्थिति बनी रहेगी । पंजाब और हरियाणा में गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। और फसलें जल्दी पक रही हैं, जिससे उपज में कमी की संभावना है। पंजाब सरकार ने खराब मौसम के वजह से फसल नुकसान को लेकर मुआवजे में 25 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को राहत मिलेगी।
